Haldwani News: हल्द्वानी में सिंचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इन लोगों ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने का पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों की तलाश शुरू की।
आज एसपी सिटी जगदीश चंद्र मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवस सिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में तैनात बाबू ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले। एक दोस्त से बाकी की रकम 20 हजार रुपये उधार मांगे और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करने बाद रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू की जिसमें से उन्हें दबोच लिया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बताया। जबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। वही इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
