इस विभाग में 315 पदों पर होंगी अकाउंटेंट की भर्ती।
देहरादून– शिक्षा विभाग में 315 पदों पर अकाउंटेंट की भर्ती की तैयारी शुरू हो चुकी है। दरअसल शिक्षा विभाग में 955 पदों पर सीआरपी–बीआरपी के साथ 315 अकाउंटेंट के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कैबिनेट से सीआरपी–बीआरपी की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति के फैसले के बाद विभाग ने बाकी रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। जानकारी है कि सीआरपी–बीआरपी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता और अनुभव का मानक तय कर दिया गया है।
इसके साथ ही आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दे वर्तमान में सीआरपी के 670 पदों और बीआरपी के 285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि बीआरपी-सीआरपी के साथ ही अन्य पदों पर भी भर्ती जल्द शुरू की जाएगी। इनके लिए शैक्षिक योग्यता का मानक वही होगा, जो एक शिक्षक के लिए अनिवार्य है।
इसके अलावा डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति बेसिक और जूनियर स्तर के स्कूल के शैक्षिक सहयोग के लिए की जा रही है। इसलिए स्नातक, बीएड और टीईटी प्रमाणपत्र जरूरी योग्यता होगी। एमफिल, पीएचडी जैसे उच्च शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंकों का वेटेज दिया जाएगा। कैबिनेट के निर्णय पर शासन से विधिवत आदेश जारी होते ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
