Haldwani News – रामपुर रोड दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी ने अपने विशाल स्कूल सभागार में अपने अविश्वसनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, “आरंभ” की शुरुआत की । यह स्कूल के सभी छात्रों के लिए सबसे प्रतीक्षित दिन है।
प्रातः 10:30 बजे माननीय प्रधानाचार्या रंजना शाही, चेयरमैन हिमालयन एजुकेशन सोसाइटी श्री भूमेश अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल, श्रीमती श्रेयल अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि श्री कर्नल आलोक पांडे क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी कुमाऊँ परिक्षेत्र उत्तराखंड द्वारा उदघाटन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई l

तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती वंदना की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्रस्तुति व ऋतु-अभिव्यक्ति के साथ मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति “दिल्ली पब्लिक स्कूल के सितारे” के साथ दी गई ।
कक्षा 5 के छात्रों द्वारा एक सुंदर कोरस प्रस्तुति ‘राइज एंड शाइन-ए डे इन स्कूल’ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी दर्शकों ने एक अद्भुत दिन का अनुभव किया । बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि अपने देश की सेवा (आर्मी ) में तत्पर रहने के लिए लड़कों के साथ- साथ लड़कियों को भी आगे आना चाहिए l इसकी शुरुआत विद्यालय से की जानी चाहिए तथा पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए l
अंत में स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन और प्रिंसिपल के संक्षिप्त भाषण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम की तहेदिल से सराहना की l


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत
रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार 
