- बंगाल की खाड़ी में हुआ मानसून सक्रिय, इस दिन से देगा मानसून भारत में दस्तक।
देहरादून- देश में मौसम की शुरुआत होने वाली है। जी हां, बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण–पूर्व हिस्से निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर में मानसून सक्रिय हो गया है। खबर है कि मानसून इस बार केरल में 4 जून को दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अगले तीन-चार दिनों के भीतर खाड़ी के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने की स्थिति बनी हुई है। आपको जानकारी दे दे कि मानसून बंगाल की खाड़ी में मई के मध्य में सक्रिय होता है और यह 1 जून को केरल से भारत में प्रवेश करता है।
हालांकि, इस बार मानसून थोड़ी देरी से 4 जून को केरल पहुंचेगा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस बार भी मानसून के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है। जबकि जुलाई के बाद मानसून पर एलनीनो का प्रभाव पड़ने की भी आशंका है। वहीं दूसरी ओर विभाग का कहना है कि 23 से 25 मई के बीच उत्तर–पश्चिम भारत में एक पश्चिम विक्षोभ के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।
इसके अलावा विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर लू चलने की बात कही। आपको बता दें दक्षिणी उत्तर प्रदेश में 20–22 मई, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 20–21 मई, वहीं झारखंड और छत्तीसगढ़ में 21–23 मई के बीच लू चलने की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की आशंका भी जताई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
