पुलिस- एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी , दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आए थे चार युवक सरयू नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा।
Bageshwar News:उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां दिल्ली से दोस्त के विवाह में शामिल होने आया एक युवक सरयू नदी में डूब गया है। पुलिस- एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है। जबकि तीन अन्य युवक घटना में बालबाल बच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
समाचार के मुताबिक नगर के तल्ला बिलौना निवासी सुरेश लाल के पुत्र पंकज का विवाह 27 मई को है। पंकज दिल्ली में रहता है। उसके विवाह में उसके साथी रोहिल्ला, दिल्ली निवासी 25 वर्षीय प्रिंस, 30 वर्षीय खुशाल, 28 वर्षीय राहुल और 26 वर्षीय अक्षय रविवार की सुबह गांव पहुंचे। नाश्ता के बाद चारों युवक सरयू नदी की तरफ चले गए। वहां पशु चिकित्सालय के पीछे की तरफ नदी में नहाने लगे।
एकाएक चारों डूबने लगे। उनके साथ कोई स्थानीय नहीं था। अक्षय ने सूझबूझ का परिचय दिया और बारी-बारी दो अन्य साथियों को पानी से खींचकर बाहर निकाल लिया। जबकि 25 वर्षीय प्रिंस पुत्र विरेंद्र नदी की गहराई की तरफ अंदर डूब गया। उसे काफी खोजने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल कैलाश नेगी के मुताबिक पुलिस एसडीआरएफ कीर्ति में युवक की तलाश में जुटी हुई है इधर घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
