स्नेक कैचर किशन धानिक

हल्द्वानी- यह युवा रेस्क्यू करता है बड़े-बड़े जहरीले सांप, नहीं लिया है कोई प्रशिक्षण, जानिए कैसे?

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के पनियाली में एक विशालकाय किंग कोबरा मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया लोगों ने स्नेक कैचर किशन धानिक( जो कि ग्रामसभा पनियाली के वार्ड सदस्य भी हैं) से संपर्क किया सूचना पाते ही किशन तुरंत पहुंच गए और उन्होंने किंग कोबरा को सकुशल रेस्क्यू कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र व आसपास के इलाकों में जब भी किसी के घर पर सांप आता है तो लोग वन विभाग को सूचना देने से पहले किशन को सूचना देते हैं। वह एक कुशल स्नेक कैचर हैं और आस-पास के इलाकों में सांपों की लगभग सभी प्रजातियों का निःशुल्क रेस्क्यू करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार

आपको बताते चलें कि किशन धानिक जिला- पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार सहित हल्द्वानी के ग्रामसभा पनियाली में रहते हैं।

किशन बताते है कि उन्होंने कहीं से भी सांपों को पकड़ने का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया बल्कि अपने बचपन के शौक को अपने हुनर में बदल दिया। अब तक वह ब्लैक कोबरा, खतरनाक अजगर, घोड़ा पछाड़ आदि विषैले सांपों का भी सफल रेस्क्यू कर चुके हैं। सांपों को पकड़कर वह सुरक्षित जंगल में छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा...अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें