हल्द्वानी : कल इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, यातायात भी होगा प्रभावित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सिटीमजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को ऊंचापुल से मुखानी तक पेड़ों की लोपिंग के चलते आंशिक यातायात प्रभावित रहेगा इसके अलावा 10:00 बजे से 5:00 तक विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी ।

विद्युत वितरण खण्ड (ग्रामीण), हल्द्वानी के समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि इस खण्ड के विद्युत वितरण उपखण्ड कमलुवागांजा के अन्तर्गत वन विकास निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के

कार्य में बाधक वृक्षों का कटान / पातन कार्य किया जा रहा है, जिस हेतु विद्युत शटडाउन प्रस्तावित किये हैं। उक्त कार्य के दौरान निम्न विवरणानुसार विद्युत आपूर्ति पूर्णतः एवं आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

अतः विद्युत सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये समस्त जनता से अनुरोध है कि वे उपरोक्त कार्य के दौरान कार्यस्थल पर आवागमन ना करते हुये अपनी सामाग्री की सुरक्षा करें साथ ही अपने नन्हे मुन्ने बच्चों एवं पालतु पशु को कार्य स्थल पर ना जाने दें। उक्त कार्य की जटिलता को देखते हुये आप सभी को अवगत कराना है कि उपरोक्त दिवस की समयावधि में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है, जिस हेतु विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें