हल्द्वानी- लालकुआं में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई है। बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी की कोरोना से मौत होने के चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पूर्व भी वार्ड नंबर पांच निवासी महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है। लालकुआं के वार्ड नंबर एक में सभासद के भाई की कोरोना जांच भी पाॅजिटिव आई है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। एक मौत और एक व्यक्ति पर कोरो कोरोना की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों की सूची बनानी शुरू कर दी है। कोरोना पाॅजिटिव महिला की मौत कल रात हुई थी। महिला 30 जुलाई को निमोनिया की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिजनों को क्वारंटाइन कर दिया है। नगर पालिका उसके घर के आसपास सैनिटाइजेशन करवा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉ. संजय चैहान महिला की मौत की पुष्टि की है।
BREAKING NEWS- यूपी सरकार की इस मंत्री का कोरोना से निधन
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी लालकुआं क्षेत्र की एक महिला की कोविड-19 होने के बाद एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई थी इलाके में कोविड-19 महिला की दूसरी मौत के बाद पूरे इलाके में टेंशन का माहौल है हाल ही में भारी तादाद में इस इलाके में कोविड-19 मरीज भी सामने आए थे जिसके बाद इस इलाके के कई वार्ड को कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया था एक बार फिर से कोरोना की दस्तक ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
उत्तराखंड- यहां 10 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऐसे करते थे तस्करी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर 
