हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग के विशेष चेकिंग अभियान में 257 वाहनो के चालान व 22 वाहन सीज।
आज परिवहन विभाग के द्वारा अनाधिकृत रूप से ब्लैक फिल्म एवं हाई डेंसिटी लाइट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमे हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर ,काशीपुर, टनकपुर कार्यालय के प्रवर्तन दलों के द्वारा कुल 257 वाहनों के चालान किए गए और 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप,भार वाहन आदि सम्मिलित है।

इस चेकिंग अभियान में ब्लैक फिल्म के अभियोग में 28 और अनाधिकृत हाई डेंसिटी की लाइट लगाने पर 26 वाहनो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई, इसके साथ ही वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म और अनधिकृत लाइटों को हटाया भी गया । इसके अतिरिक्त फिटनेस, टैक्स, परमिट शर्तों का उल्लंघन ,हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, इंश्योरेंस आदि के अभियोग में भी कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई में एआरटीओ रामनगर श्री पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार, श्री गोविंद, श्री जगदीश , रुद्रपुर उप संभाग में श्री परिवहन कर अधिकारी श्री मुकुल अग्रवाल, श्री आनंद प्रकाश गुप्ता, श्री आशुतोष डिमरी, काशीपुर उप संभाग में एआरटीओ श्री संदीप वर्मा, परिवहन कर अधिकारी श्री अनिल,श्री सचिन,श्री नंदन आर्य एवं टनकपुर उप संभाग में सहायक परिवहन अधिकारी श्री मनोज बागोरिया एवं परिवहन कर अधिकारी श्री प्रमोद चौधरी के द्वारा कार्रवाई की गई ।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसके अंतर्गत ब्लैक फिल्म, अनधिकृत हाई डेंसिटी वाली लाइट आदि लगाने के साथ अनाधिकृत संचालन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जायेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 
