लालकुआं। गौला नदी खनन निकासी लालकुआं गेट में तैनात ठेकेदारी श्रमिक चुलबुल पांडे द्वारा बिना बताए अचानक नौकरी छोड़ देने से गौला नदी में सैकड़ो वाहन नदी में ही फंस गए वह रेता बजरी भरने के लिए गौला नदी में गए थे, और उन्हें बाकायदा प्रवेश कराने के बाद वहां तैनात ई-रवन्ना कर्मचारी चुलबुल पांडे काम छोड़कर फरार हो गया, जिसके चले जाने के बाद सैकड़ो वाहन गौला नदी में ही फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए वाहन स्वामियों एवं खनन व्यवसायियों ने हंगामा किया जिसके बाद वन विकास निगम के ठेकेदार ने दूसरा कर्मचारी भेजा तब जाकर वाहनों की गौला नदी से निकासी शुरू हो सकी।
रविवार की दोपहर को लालकुआं गौला निकासी गेट में मौजूद वाहन स्वामियों का कहना था कि वेतन संबंधित मांगों को लेकर ठेकेदारी श्रमिक चुलबुल पांडे ने आज दोपहर को गौला गेट से फरार होकर निगम को तगड़ा झटका दे दिया, परंतु गौला नदी के भीतर सैकड़ो वाहन फंस जाने के चलते लोग अत्यधिक परेशान हो गए, हंगामें के बाद वन विकास निगम के ठेकेदार ने घंटे बाद दूसरा ई-रवन्ना श्रमिक भेजा इसके बाद गाड़ियों की निकासी शुरू हो सकी, अचानक कर्मचारी के भाग जाने के बाद आए दूसरे कर्मचारियों के साथ वाहन स्वामियों ने भी सहयोग किया, कई खनन व्यवसायी कंप्यूटर के काम में पारंगत है, जिन्होंने गाड़ियों की निकासी में विभाग का सहयोग किया, जिसके बाद देर शाम 7 बजे तक गौला नदी से खनन सामग्री लेकर वाहन बाहर निकलते रहे।

इधर वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि ई-रवन्ना कर्मचारी के नौकरी छोड़ देने के बाद ठेकेदार द्वारा दूसरा कर्मचारी भेज कर गौला नदी से वाहनों की निकासी कराई गयी, उन्होंने कहा कि सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 


