सोशल मीडिया पर शिकायत से हरकत में आई नैनीताल पुलिस, स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर एक्शन।
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया है। स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर सड़कों पर टशन दिखाने वाले छह युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया। पहले सड़क पर खतरनाक स्टंट करते ये युवक सोशल मीडिया पर वाहवाही बटोर रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी करतूत की शिकायत एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा तक पहुंची, मामला गंभीर हो गया। एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए थाना मुखानी पुलिस को जांच के आदेश दिए। थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीली कोठी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया और रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी करते हुए पकड़े गए छह युवकों को थाने लाया गया।
इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाइक और एक स्कूटी सीज कर दी गई। पुलिस ने सभी युवकों की काउंसलिंग की और उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की कड़ी चेतावनी दी। युवकों ने थाने में खड़े होकर अपनी गलती मानी और दोबारा ऐसा न करने की लिखित माफी मांगी। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर स्टंट करना, ओवरस्पीडिंग और रैश ड्राइविंग न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा है बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करता है। नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार नागरिक बनें और अपने तथा दूसरों की जान खतरे में डालने वाले किसी भी कृत्य से बचें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
