SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में चला वृहद चैकिंग अभियान, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त
निर्धारित वर्दी, आई0कार्ड0 न पहनने व सत्यापन न कराने वाले 36 चालकों पर कार्यवाही
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा* के दिशा-निर्देश पर थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज पुलिस ने *एक वृहद चैकिंग अभियान* चलाया।
इस अभियान का *उद्देश्य शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत* बनाना है।अभियान के दौरान थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी व पुलिस टीम सहित पीएसी द्वारा ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान की गई, जिन्होंने वाहन का सत्यापन नहीं कराया था, निर्धारित वर्दी और वी आई कार्ड नहीं पहने थे, और जो निर्धारित रूट से अलग मार्गों पर वाहन चला रहे थे।
इन चालकों के खिलाफ कड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा सीज किए गए।
इसके साथ ही, *36 वाहन चालकों पर निर्धारित वर्दी ना पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 18,000 रुपए संयोजन शुल्क* वसूला गया। *04 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान* भी किए गए। चैकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट, लाइन नंबर 17 समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी
- उप निरीक्षक सुशील जोशी
- उप निरीक्षक निधि शर्मा
- उप निरीक्षक मोनी टम्टा
- अपर उप निरीक्षक हेमंत कुमार मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अफसरों की हुई पदोन्नति
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की
हल्द्वानी : मीरा मार्ग स्थित जूता शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान 
