हल्द्वानी: यहां तहसील कर्मचारी ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी: यहां तहसील कर्मचारी ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज, बीच सड़क पर हेलमेट से हुई पिटाई।

हल्द्वानी। तहसील में काम करने वाले एक पीआरडी जवान की हरकतों ने उसे सबके सामने शर्मसार कर दिया। एक महिला को अश्लील मैसेज भेजना उस कर्मचारी को भारी पड़ गया। जब महिला को इस बात का पता चला तो वह अपने परिवार के साथ तहसील पहुंच गई और कर्मचारी की तलाश करने लगी। हालांकि, कर्मचारी तहसील के बाहर ही बीच सड़क पर मिल गया, जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे वहीं पकड़ लिया।

परिजनों ने जब कर्मचारी से अश्लील मैसेज भेजने का कारण पूछा तो उसने सफाई देने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसकी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद गुस्साई महिला ने आरोपी कर्मचारी को हेलमेट से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी ने महिला के पैर पकड़कर माफी भी मांगी, लेकिन महिला का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

बीच सड़क पर तमाशा चलता देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने लगे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने पहले भी कर्मचारी को इस तरह के मैसेज भेजने से मना किया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। आखिरकार, महिला ने खुद सबक सिखाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

फिलहाल, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना को लेकर तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें