- जबरदस्ती घर में घुसकर युवती से किया गया रेप का प्रयास,बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।
टिहरी- टिहरी जिले में युवती के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। वहीं युवती ने मुख्य आरोपी के दो दोस्तों पर जिसमें से एक बीजेपी नेता है, उन पर सबूत मिटने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बीजेपी नेता समेत दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार 6 मार्च को शाम चार बजे उसके घर आया था। आरोपी दरवाजे की कुंडी तोड़कर पहले उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़िता ने जब आरोपी की इस हरकत का विरोध किया तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार भी किया था,जिससे उसके सिर पर 12 टांके आए है। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुभाष पंवार को बचाने के लिए परमबीर पंवार और बुद्धि सिंह पंवार ने सबूत मिटाने और उल्टा पीड़िता का फंसाने का प्रयास किया है।

पीड़िता का आरोप है कि मुख्य आरोपी सुभाष पंवार ने नौकरी का झांसा देकर उसके ज्वेरात और दस्तावेज भी अपने पास रखे हुए है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने सुभाष पंवार से अपने ज्वेरात और दस्तावेज मांगे तो उसने उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दी।
पुलिस ने तीनों आरोपी सुभाष पंवार, बुद्धि सिंह पंवार और परमवीर पंवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109, 333, 64, 22, 118 और 238 (a) के तहत मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने कहा कि तीन दिन पहले थाना घनसाली में एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की है. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को घनसाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
