पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द, दोबारा होगा
देहरादून। राज्य में पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। यह – पेपर अब दोबारा 14 मई को कराएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा कराई थी। इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन 1 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और
समाज) का पेपर आयोग ने रद्द कर दिया है। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे। विषय विशेषज्ञों के समक्ष सभी प्रत्यावेदन रखे गए। इस आधार पर आयोग ने पेपर रद्द किया है। उन्होंने बताया कि अब यह पेपर 14 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे की पाली में होगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
