अल्मोड़ा। अग्निवीर भर्ती में दौड़ पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को आधा मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। छह मिनट 15 सेकंड में भी दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थी भी क्वालीफाई होंगे। यह बात मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में कर्नल महेश कुमार ने कही।
कर्नल कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो जाएंगे। दस अप्रैल तक पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अग्निवीर जनरल, ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन,
सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। कहा कि इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ में ग्रुप और समयसीमा में भी बदलाव किया गया है। इस बार दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब छह मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही तिथियों की घोषणा की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
