हल्द्वानी : (School News) आउटडोर गेम्स में KVM स्कूल लामाचौड़ के छात्रों का शानदार परफॉर्मेंस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • आउटडोर गेम्स नितान्त आवश्यक – के. वी. एम. लामाचौड

हल्द्वानी : शीतकाल में छात्र-छात्राओं के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए के. वी. एम् लामाचौड़ में इन दिनों विविध आउटडोर गेम्स आयोजित कराये जा रहे हैं। जिसके अन्र्तगत अन्तरसदन वॉलीबॉल एवं क्रिकेट का समापन किया जा जुका है जबकि फुटबाल एवं बास्केटवाल आयोजित होना है।

इसी क्रम में आज क्रिकेट के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पुस्कार वितरण विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती कमलेश मंडारी, मैनेजर भव्य भंडारी एवं प्रधानाचार्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कक्षा 4 के पियूष पांडेय एवं कक्षा पाँच के जीवितेश टांगरिया ने बेस्ट बैट्समैन का खिताब हासिल किया जबकि कक्षा 4 के यश आर्य तथा कक्षा 5 के राहुल जोशी ने वैस्ट बालर का पुरस्कार प्राप्त करने में सक्षम रहे।

ADVERTISEMENTSAd


लक्ष वर्मा एवं आगमजोत सिंह ने बेस्ट आलराउन्डर यानि प्लेयर आफ द मैच का खिताब हासिल किया, बिजेता टीमों को ट्राफी दी गई। विद्यालय संरक्षिका श्रीमती कमलेश भण्डारी ने सभी बच्चों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें