लालकुआं। आवारा गोवंश की क्षेत्र में संख्या लगातार बढ़ने के चलते हो रही सड़क दुर्घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं, यहां रुद्रपुर से घर आ रहे बिंदुखत्ता निवासी स्कूटी सवार व्यक्ति देर रात्रि आवारा गोवंश से टकरा गया, जिसे आसपास के लोगों एवं पुलिस द्वारा तुरंत ही डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी गोविंद सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह बिष्ट होंडा एक्टिवा स्कूटी नंबर uk06 ए एच 6352 से घर की ओर आ रहे थे कि मार्ग में आवारा जानवर के टकराने से उनकी स्कूटी रपट गई, और वह बुरी तरह जख्मी हो गए, बताया जाता है कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी, परंतु उन्हें अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने अमृत घोषित कर दिया, इधर आए दिन आवारा जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है, इसके अलावा नेशनल हाईवे पर रात्रि के समय लालकुआं से रुद्रपुर एवं हल्दुचौड़ के बीच स्ट्रीट लाइट नहीं होने के चलते घुप्प अंधेरा होना भी दुर्घटनाओं का कारण माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

