- नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिले प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल दी बधाई
भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने देहरादून में पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ,साथ ही प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने प्रदेश के युवा कर्मठ जुझारू मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात कर उनको धन्यवाद दिया एवं शुभकामनाएं बधाइयां दी राकेश नैनवाल ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी की जोड़ी ने सरकार व संगठन में तालमेल के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड में लगातार चुनाव में जीत हासिल की है, और जनता का भरोसा जीता है। साथ ही प्रदेश के संगठन महामंत्री आदरणीय अजेय जी से भी मुलाकात कर उनको संगठन पर्व को कुशलपूर्वक पूर्ण करने के लिए बधाइयां दी ।राकेश नैनवाल ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पंचायत के साथ ही आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को भी फतेह करेगी। महेंद्र भट्ट जी सभी कार्यकर्ताओं के लिए सहज व सरल है और हमेशा उपलब्ध रहते हैं और कार्यकर्ताओं की बात हमेशा सुनते हैं इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी संगठन को अवश्य मिलेगा ।इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
