हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
हल्द्वानी – 30 रुपये के केले खरीदकर यूपीआइ से भुगतान करने के बाद मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति के दोनों बैंक खातों से 2.21 लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई। खाते का बैलेंस कम होने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड का पता चला। उसने साइबर क्राइम शाखा और बैंक हेल्पलाइन को सूचना देने के बाद मुखानी थाने में तहरीर दी है। कमलुआगांजा निवासी एक व्यक्ति के अनुसार 12 सितंबर को वह दवा लेने ईसीएचएस आर्मी कैंट गया था। करीब 11:30 बजे घर लौटते समय नैनीताल बैंक मुखानी के पास फल विक्रेता से 30 रुपये के केले खरीदे और यूपीआइ से भुगतान किया।
करीब 12:30 बजे घर पहुंचकर बैंक बैलेंस चेक किया तो एक खाते में महज 175 रुपये और दूसरे में 385 रुपये शेष थे। इसके बाद वह एसबीआइ कुसुमखेड़ा शाखा पहुंचा, लेकिन बैंक बंद था। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्द्वानी साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई और एसबीआइ हेल्पलाइन पर भी फ्राड की सूचना दी। दोनों खाते ब्लाक करा दिए गए।
तहरीर के अनुसार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच साइबर अपराधियों ने दोनों खातों से अलग-अलग नामों पर कुल 2,21,568.44 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट 
