लालकुआं। यहां वार्ड नंबर 1 निवासी नगर के व्यवसाई के युवा पुत्र का आकस्मिक निधन होने से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 1 निवासी नगर के वरिष्ठ व्यवसायी हर प्रसाद का युवा पुत्र वीरेंद्र प्रसाद उम्र 24 वर्ष की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई, तेज बुखार के बाद अचानक युवक बेहोश हो गया, जिसे आज प्रातः 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 24 वर्षीय वीरेंद्र सेंचुरी पेपर मिल में ठेकेदारी श्रमिक के रूप में कार्यरत था, उसके दो भाई और तीन बहने हैं। वीरेंद्र की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वीरेंद्र की मौत पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह, धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, रवि शंकर तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट और हेमंत नरूला सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, वीरेंद्र का प्रातः अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 
