नैनीताल। भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। अपने पैतृक गांव के भ्रमण के बाद वह शुक्रवार को पर्यटक नगरी नैनीताल पहुंचे। माही को माल रोड पर जाम से भी रूबरू होना पड़ा। ऑडी कार में मास्क लगाये धोनी को लोगों और उनके प्रशंसकों ने पहचान लिया जाम में फंसी उनकी कार को घेर लिया। प्रशंसक कार में बैठे धोनी की झलक पाने सेल्फी लेने को आतुर दिखे। इसी बीच कुछ लोगों ने सेल्फी भी खींची।
पूर्व कप्तान ने कुछ लोगों से बात भी की। मीडियाकर्मियों को उन्होंने निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई। माना जा रहा है कि वह नैनीताल से दस किमी दूर पंगोट में एक निजी रिसॉर्ट में ठहरेंगे। उल्लेखनीय है कि धोनी विगत मंगलवार को कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे। अगले दिन बुधवार को वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली (जैंती) गये। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी के संग उनकी जीवन संगिनी साक्षी भी रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 

