हल्द्वानी – जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में हंस फाउंडेशन, आरोही, संजीवनी और विलेज चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एनजीओ ने भविष्य में संस्था के माध्यम से जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में किए जाने वाले स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि इन संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों से किस प्रकार बेस, महिला और सुशीला तिवारी अस्पताल के मरीजो के दबाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उनके ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी चैक अप और जांच सुविधा मिल सके। इस विषय पर संस्थाओं के सहयोग से कार्य कर कार्य योजना बनाई जाए।
बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के लोगो को नजदीकी केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाए। बेतालघाट, मालधन, रामनगर के क्षेत्र को इन सुविधाओं से लैस करने पर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा एम एस गुंज्याल, होम्योपैथिक अधिकारी डा निशा फर्त्याल के साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 
