हल्द्वानी : कुमाऊं का सबसे बड़ा महानगर हल्द्वानी है, और उसमें सफाई और कूड़े निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निगम हल्द्वानी की है लेकिन निगम द्वारा कई सालों से ट्नचिंग ग्राउंड को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, गर्मियों में दुर्गंध और बदबू, बरसात में संक्रामक रोगों का खतरा बने टचिंग ग्राउंड में से लाखों टन कूड़ा निस्तारण करने की हवा हवाई दावे नगर निगम लगातार करते आ रहा है।
एक बार फिर नगर निगम ने इस प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है फिर पहले की तरह दावा किया जा रहा है की ट्नचिंग ग्राउंड से लाखों टन कूड़े को हटाकर पूरा निस्तारण की नई व्यवस्था को लागू किया जाएगा, जबकि पिछले 10 सालों से शहर की जनता नगर निगम के इस दावे को सुनकर बोर हो गई है दरअसल हल्द्वानी शहर से रोजाना लाखों मेट्रिक टन कूड़ा निकलता है इसके अलावा टीचिंग ग्राउंड में नैनीताल जिले के अन्य नगर पालिका व नगर पंचायत का कूड़ा भी आता है बावजूद इसके उसे कूड़े के निस्तारण के लिए कोई ठोस पहल आज तक नहीं की गई, हालात ऐसे हैं की फिर से कूड़ा हाईवे में आकर गिरने लगा है और गर्मियों में कूड़े में आग लगाई जाती है।

जिससे पूरा इलाका दुर्गंध से भर जाता है, बरसात में इसी इलाके की दुर्गंध संक्रामक रोगों को बढ़ाने का काम करती है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी सरकारी दफ्तरों में बैठकर केवल हवा हवाई बातें करते हैं। खामियाजा नगर की लाखों की आबादी को उठाना पड़ता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 
