हल्द्वानी- कुमाऊ मंडल के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी की साफ सफाई व्यवस्था आज सुबह से ठप हो चुकी है सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं इसके पीछे मुख्य कारण राजेश नाम के एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद मुकदमा दर्ज करने की मुख्य मांग है। कर्मचारियों का कहना है कि पीड़ित कर्मचारी राजेश की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ जब तक सरकारी कार्य में बाधा डालने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं करती तब तक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- ‘हरदा हमारा आला दुबारा’ गीत लॉन्च, गीत के माध्यम से कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत
गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व बनभूलपुरा क्षेत्र में सफाई करने गए कर्मचारी के साथ 3 लोगों ने लाठी-डंडों और चैन के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद से ही नगर निगम के सफाई कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं इधर अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन शहर की साफ सफाई व्यवस्था चरमरा गई है अगर जल्द यह आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो इस महामारी के दौर में परिस्थिति और भी खराब हो सकती है।

यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ लड़ूंगी चुनाव: भावना पांडेय
उधर गुरुवार को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के कंपनी बाग क्षेत्र में एक और सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी गाड़ियों सहित कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए 1 सप्ताह में दूसरी घटना है हालांकि पुलिस प्रशासन जल्द कार्यवाही की बात कह रहा है लेकिन सफाई कर्मचारी तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी- DM ने दिए निर्देश तो यहां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है हेल्थ चेकअप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
