हल्द्वानी- राज्य आंदोलनकारी और महिला नेत्री भावना पांडे ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को साथ में लेकर एक मजबूत विकल्प तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 साल से बारी-बारी सत्ता में रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने राज्य के विकास की उपेक्षा की और भ्रष्टाचार को ही प्रश्रय दिया।
हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में वर्षों पार्टी की सेवा करने के बाद भी महिलाओं को उनका राजनीतिक अधिकार नहीं मिलता। जबकि दोनों दल युवाओं को टिकट ही नहंी देते हैं। ऐसे में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का निदान नहीं होता। आज प्रदेश में आए दिन गर्भवती महिलाएं लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते दम तोड़ देती हैं। जनता को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी हल्द्वानी-देहरादून जाना पड़ता है।

प्रदेश में पहले से ही बेरोजगारी थी जो कि कोरोना काल में और बढ़ गयी है। ऐसे ही शिक्षा, बिजली-पानी, सड़क जैॅसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि आजादी के समय नेताओं की उम्र एक-दो साल या पांच साल थी, लेकिन आज तक इन नेताओं ने तो रिटायरमेंट लिया और न ही पद ही छोड़ा है। भावना पांडे ने कहा कि इस बार वह तीसरा विकल्प प्रदेश के सामने लाने के साथ-साथ हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ लड़ूंगी चुनाव: भावना पांडेय”
Comments are closed.



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 

क्यों अपनी जमानत जब्त कराने पर तुली हो मेडम हल्द्वानी में ओर हल्द्वानी की जनता के दिलो में इंदिरा जी का एकछत्र राज है एक बार गलती से हार गई थी अब नही हारेंगी
जय हो लोकप्रिय इंदिरा जी कि
hm