हल्द्वानी में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बिजली और पानी के बिलों की प्रतियां जलाई, बिजली और पानी के बिलों को जलाकर अपना विरोध व्यक्त कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि बिजली पानी हमारा वनाधिकार है क्योंकि यह हमारे हक हुकूक का हिस्सा है इसी तरह हमारे वन अधिकार के नौ प्रमुख मांगे हैं। जिनमें बिजली, पानी सहित प्रत्येक परिवार को सिलेंडर और घर बनाने के लिए रेता बजरी और लकड़ी का हक हुकुक सहित जानवरों के हमले में मौत होने पर न्यूनतम 25 लाख की क्षतिपूर्ति मिलनी चाहिए, इसके अलावा कई वनाधिकार की मांग है जिसको लेकर हम लड़ाई लड़ रहे हैं इसी के तहत बिजली पानी का बिल हमारे वनाधिकार के तहत नहीं लिया जाना चाहिए उनमें भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है इसीलिए कांग्रेस ने इस विरोध को कर सरकार के समक्ष उत्तराखंड के लोगों को वनाधिकार देने की मांग की है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा की वनाधिकार का हक लेने की लड़ाई पूरे प्रदेश में लोगों को जागरुक कर लड़ी जाएगी देश भर में सबसे ज्यादा वनाच्छादित प्रदेश होने के बावजूद यहां के लोगों को उनका हक हुकूक तक नहीं मिलता। लिहाजा उनका यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब 
