NAINITAL

नैनीताल- DM सविन बंसल के प्रयास से चार करोड़ के इस प्रोजेक्ट को दीपावली तक पूरा करने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल – जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस एंव पर्यटको की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मास्टर प्लान के अन्तर्गत भारत सरकार को 12 शौचालयों का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन द्वारा 12 शौचालयों निर्माण के लिए 405.33 लाख (04 करोड़ 05 लाख 33 हजार) धनराशि स्वीकृति कर अवमुक्त कर दिये गये थे। नैनीताल प्रथम जनपद है जिसे मास्टर प्लान के तहत शौचालयों हेतु धनराशि उपलब्ध हुई है। जनपद में हाईटेक शौचालयों निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिसके तहत नैनीताल शहर में इण्डिया होटल के पास, मैट्रोपोट कम्पाउण्ड, रूसी बाईपास, खैरना व मुक्तेश्वर में शौचालयों का कार्य प्रारम्भ हो गया है जो दीपावली तक बनकर तैयार हो जायेंगे।


जिलाधिकारी बंसल के विशेष प्रयासों से व बार-बार शासन से पत्राचार करने व वार्ता करने के उपरान्त शौचालयों की स्वीकृति मिली है। हाईटेक शौचालयो का स्थान चयन स्वंय जिलाधिकारी द्वारा किया गया है जिससे दोहरा लाभ मिलेगा जहां एक ओर स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा वहीं जनपद में आने वाले पर्यटको को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अन्तर्गत जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा 12 हाईटैक शौचालय बनाये जायेगे, जिसके लिए शासन से 405.33 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हाईटैक शौचालय ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी, तहसील परिसर हल्द्वानी, निकट महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, निकट बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, समीप पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर, कलैक्ट्रेट परिसर नैनीताल, रूसी बाईपास, माल रोड़ नैनीताल, नारायण नगर (सरिताताल), मैट्रोपोल कम्पाउण्ड मल्लीताल, सुयालबाड़ी हाईवे, क्वारब/ खैरना हाईवे पर बनाये जायेगें। शौचालयों का निर्माण सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है तथा संचालन भी इन्हीं के द्वारा किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश


DM बंसल ने कार्यदायी संस्था को कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये तथा जिस मद में धनराशि स्वीकृत है, उसी मद में व्यय करनी होगी, कार्य करने से पूर्व समस्त तकनीकी दृष्टि से समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर विभाग द्वारा प्रचलित दरों, विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए कार्य सम्पादित करने के निर्देश भी दिये। उन्हांेने निर्देशित किया कि मानको के अनुरूप सामाग्री का प्रयोग किया जाय। उन्होंने कहा कि आगणन में प्राविधानित डिजायन एंव मात्राओं हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था का उत्तरदायित्व होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें