हल्द्वानी: शहर में सवारियां ढो रहे ऑटो चालक अब अपने बगल में सवारी नहीं बैठा सकेंगे। परिवहन विभाग ने चार दिन के भीतर सभी ऑटो चालकों को अपनी सीट के बगल की सीटों को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीट लगी मिलने पर वाहन की फिटनेस निरस्त करने के साथ ही परमिट भी निरस्त करने की चेतावनी दी है।
शहर में ऑटो रिक्शा में आएदिन सामने आ रहीं छेड़छाड़ की घटनाओं और चालक के साथ अवांछित लोगों के भी बैठे रहने की शिकायतें मिल रही हैं। दरअसल, शहर में चल रहे ऑटो रिक्शाओं में चालकों ने अधिक सवारियां बैठाने के फेर में चालक सीट के दोनों ओर टूल बॉक्स पर गद्दी लगाकर अतिरिक्त सीट लगा ली हैं। साथ ही कई रूटों पर चालक सीट के पीछे भी सीट लगाकर सवारियां बैठाई जा रही हैं। कई बार ऑटो चालक अपने साथी को साथ बैठाकर भी सवारियां ढोते हैं। ऐसी स्थिति में महिलाएं और छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं। इसलिए ऑटो चालकों और मालिकों को इन सीटों को चार दिन के भीतर हटा लेने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
