हल्द्वानी- कुमाऊं वासियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे द्वारा एक और ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05059/05060 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआंँ द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 13 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
05059 लालकुआँ-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को लालकुआँ से 04.30 बजे प्रस्थान कर रूद्रपुर सिडकुल हाल्ट से 04.52 बजे, गुलरभोज से 05.13 बजे, बाजपुर से 05.28 बजे, काशीपुर से 06.25 बजे, पिपलसाना से 06.49 बजे, मुरादाबाद से 07.43 बजे, अमरोहा से 08.13 बजे, हापुड़ से 09.17 बजे तथा गाजियाबाद से 10.08 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 10.40 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआँ द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 29 जून, 2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 14.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 14.52 बजे, हापुड़ से 15.30 बजे, अमरोहा से 16.30 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, पिपलसाना से 18.20 बजे, काशीपुर से 19.20 बजे, बाजपुर से 19.45 बजे, गुलरभोज से 20.05 बजे तथा रूद्रपुर सिडकुल हाल्ट से 20.27 बजे छूटकर लालकुआँ 20.55 बजे पहुॅचेगी।
इस विशेष गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सी यान के 05, वातानुकूलित कुर्सी यान का 01 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- DREAM-11 ने युवक को बना दिया लखपति, लगातार जीता दो मैच हो गए वारे न्यारे
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- कोरोना से आज 3 मौत, जानिए ताजा आंकड़ा
यह भी पढ़े👉उत्तराखंड- पहाड़ के इस जिले में बेफिक्र हैं लोग, पुलिस ने भी ऐसे पढ़ाया पाठ
यह भी पढ़े👉हल्द्वानी- यहां बहू को किया इस तरह परेशान कि, पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
