हल्द्वानी -(बधाई) लोअर PCS परीक्षा में कठघरिया के वैभव की पहली रैंक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी -उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में हल्द्वानी कठघरिया निवासी वैभव जोशी पहली रैंक मिली है। बेटे की सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
वैभव जोशी ने अल्मोड़ा के विवेकानंद स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की 10वीं और 12वीं की शिक्षा उन्होंने कानपुर में की। 2014-15 में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की 2021 में यूपीएससी का नोटिफिकेशन आया और अगस्त में इसकी परीक्षा हुई जनवरी में रिजल्ट आउट हुआ।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा (लोवर पीसीएस) परीक्षा-2021 में दस विभागों के रिक्त 191 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नौ अगस्त 2021 को आयोग कार्यालय की ओर से विज्ञप्ति/शुद्धि-पत्र 14 जनवरी 2022 को प्रकाशित किया गया
था। 28 अगस्त को सम्पन्न मुख्य
(लिखित) परीक्षा के बाद 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 को साक्षात्कार परीक्षा कराई गई थी। 30 जनवरी, 31 जनवरी, 01 फरवरी 2024 को शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार अब अभ्यर्थियों के वरीयतानुसार परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें