हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा में प्रभावित पत्रकारों की मदद करेंगे “भाई जी”

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

  • बनभूलपुरा हिंसा में प्रभावित पत्रकारों को 51,000 रूपये की आर्थिक सहायता देंगे स्वामी रामगोविन्द दास

हल्द्वानी – कुमाऊँ की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि शरणम जन के प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ बनभूलपुरा हिंसा से प्रभावित हुए पत्रकारों की मदद के लिए प्रमुखता से आगे आये हैं । एक महीने की धर्म प्रचार यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया गए भाईजी ने सन्देश जारी कर सूचना दी कि उनके द्वारा प्रत्येक प्रभावित पत्रकार को इक्यावन हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी । उन्होने इस दुःसाहस भरे प्रकरण पर भारी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस वारदात से हल्द्वानी की छवि को नुकसान हुआ है एवं पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले पर वह स्तंभित हैं । साथ ही उन्होंने शासन को भी सख्त कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है । स्वामी रामगोविन्द दास ने प्रशासन को भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग की बात की है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

2 thoughts on “हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा में प्रभावित पत्रकारों की मदद करेंगे “भाई जी””

Comments are closed.