हल्द्वानी – बनभूलपुरा हिंसा UPDATE, 127 लाइसेंस कैंसल, अब्दुल मलिक वसूली का नोटिस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बनभूलपुरा के 127 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल, अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 लाख का नोटिस

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे में नगर निगम की जेसीबी समेत बड़ी संख्या में वाहनों को उपद्रवियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में मलिक के बगीचे पर अवैध कब्जा जमाने वाले अब्दुल मलिक को नगर निगम के हुए नुकसान की भरपाई करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

डीएम नैनीताल एवं नगर निगम की प्रशासक वंदना सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा नुकसान का आंकलन किया गया है। 2 करोड़ 44 लाख रुपए का आंकलन फिलहाल किया गया है।जिसका नोटिस अब्दुल मलिक को दिया जाएगा और उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल

वहीं दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि पुलिस और इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर या कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उनका यह इनपुट मिले थे कि यह वह शस्त्र लाइसेंस है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता और वर्तमान हालातो को देखते हुए 127 शस्त्र लाइसेंस को कैंसिल किए गए हैं। वहीं अन्य और लाइसेंस को भी चेक किया जा रहा है। यदि उनमें गड़बड़ियां पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें