weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून -(बड़ी खबर) अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun, Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज रिमझिम बूंदाबांदी की संभावना है वहीं कल पहाड़ की ऊंची चोटियों में हल्की बारिश व बर्फबारी के साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। हल्की बारिश और बर्फबारी के अलावा आगामी 17 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम में आंशिक बदलाव के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहेंगें धूप और बादलों की आंख- मिचौली के बीच कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल बुधवार को चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार जताए हैं। आसपास के क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे पारे में गिरावट आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही थी। जिसके बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादलों की आंख मिचौनी के साथ हल्की हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान में 24 घंटे के भीतर तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।

बूंदाबादी के बीच 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम आंशिक तौर पर बदला रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हल्का हिमपात हो सकता है अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। मौसम निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी के अलावा प्रदेश भर में 17 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें