हल्द्वानी : देहरादून में 11 सितंबर से शुरू हुई सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्दुचौड निवासी कक्षा नौवीं की छात्रा अंशु गिरी गोस्वामी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 225 स्कूलों के 1051 मुक्केबाज खिलाड़ियों ने भाग लिया है। अपने फाइनल गेम में अंशु ने बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की माही को 4:1 से हराया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
अंशु गिरी गोस्वामी वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन गोस्वामी की पुत्री हैं और वह वर्तमान में 9वी कक्षा में एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत है। 42 किलोग्राम भार वर्ग में अंशु गोस्वामी ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था जिसमें उन्होंने क्वालीफाई करते हुए क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त देते हुए फाइनल में प्रवेश किया और फाइनल में आज उन्होंने बुलंदशहर की माही को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

