हल्द्वानी : हल्द्वानी के मानसिक दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की संस्था रोशनी सोसायटी के पुनर्वास केंद्र के एक डाउन सिंड्रोम युवक आदित्य गुरूरानी ने भारत के लिए एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप ताशकंद उज़्बेकिस्तान में रचा इतिहास जीते 3 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल
आदित्य ने अपने इवेंट के अलग अलग भार वर्ग में जो भार उठाए उसका विवरण निम्नानुसार हैं:-
1- Squat में 100 Kg – Gold Medal
2- Deadlift में 100Kg- Gold Medal
3- Bench Press में 60 Kg- Gold Medal
4- Combined में Silver Medal
मानसिक दिव्यांग होने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करना और मेडल जीतकर रोशनी सोसायटी,हल्द्वानी, उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया।
आदित्य गुरूरानी का स्वागत कार्यक्रम रोशनी सोसायटी ने अपने सेंटर पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर किया जिसमें ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से आदित्य का भव्य स्वागत हुआ और मिठाइयां बांटी गईं
इस अवसर पर आदित्य गुरूरानी के परिजन,रोशनी सोसायटी के सभी पदाधिकारी, विशेष बच्चों के अभिभावक, रोशनी सेंटर के स्पेशल एजुकेटर, थैरेपिस्ट, टीचर्स और सभी रोशनी सोसायटी के बच्चों ने आदित्य गुरूरानी का स्वागत किया।
रोशनी सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी पाल ने बेहद खुश होते हुए कहा कि आदित्य के साथ साथ अन्य बच्चों के लिए भविष्य में और तैयारियां की जाएंगी जिससे अन्य बच्चों को भी अपने अंदर के टैलेंट को दिखाने का मौका मिलेगा।
उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा परगांई ने आदित्य का मेडल लाना इन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण जीत और स्पेशल पेरेंट्स के लिए प्रेरणादायक बताया ।
रोशनी सोसायटी के सचिव गोविन्द मेहरा द्वारा आदित्य गुरूरानी के इस प्रतियोगिता में भाग लेने में लगे खर्च को वहन करने और उसमें सहयोग करने के लिए नैनीताल की जिलाधिकारी महोदया श्रीमती वंदना सिंह जी , देश के वरिष्ठतम वैज्ञानिक डा. संजीव जोशी जी , वरिष्ठतम इं. श्री महेश जोशी जी, रोशनी सोसायटी के हर समय साथ खड़े रहने वाले श्री अनिल पाठक जी,डा. रुचि तिवारी जी, कर्नल अवधेश जी , रजनीश यशवस्थी एवं उनके साथियों के साथ रोशनी सोसायटी के अभिवावकों एवं अन्य सभी लोगों सहयोग कर्ताओं का तहेदिल से आभार जताया जिनकी मदद से आदित्य का इस मुकाम पर पहुंचना संभव हो पाया। साथ ही आदित्य को आगामी स्पेशल ओलंपिक के लिए तैयारी और रिसोर्स तैयार करने के लिए प्रयास करने की बात कही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
