हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बजूनियाहल्दू कठघरिया में आज सुबह एक मजदूर की झोपड़ी में आग लगने से उसका सबकुछ जलकर खाक हो गया। वेदपाल नाम के इस मजदूर की झोपड़ी में आग लगने के कारण वहां रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद वेदपाल के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और स्थानीय पटवारी को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन करने का आश्वासन दिया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्राम प्रधान मनीष आर्य मजदूर की मदद में जुटे हुए हैं और उसे हरसंभव सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई 
