Haldwani: एक कार ने पहले एक व्यक्ति को टक्कर मारी और सड़क पर चल रहे दूसरा व्यक्ति बाल-बाल बचा। डांटने पर उसके कुछ साथी मौके पर पहुंचे और तेज गति से वाहन चलाने का विरोध कर रहे लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में पीडित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
मामला बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत पुरानी आईटीआई उत्तर गौजाजाली आंवला चौकी रोड का है। पूर्व सैनिक कमल कुमार जोशी अपने मेडिकल स्टोर से घर को जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वो पास के खेत में गिर पड़े और उन्हें चालक को रोकने के लिए आवाज लगाई तो उसने कार की स्पीड तेज कर दी और कार आगे जाकर टकरा गई। इस दौरान सड़क पर चल रहे कमल जोशी के पड़ोसी एनबी पांडे बाल-बाल बचे।
कार की टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार चला रहे बिरजू पाल ( UK04M7430) को डांटा तो कुछ देर बाद 4 युवक मौके पर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में कमल कुमार जोशी और एनबी पांडे की ओर से बनभूलपुरा थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
