अल्मोड़ा। धौलछीना में एक युवती की सीने में दर्द के बाद अचानक मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतका के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में चार दिन पहले भी एक युवती की हार्टअटैक से मौत हुई थी। अचानक दो युवतियों की मौत से क्षेत्रीय लोग स्तब्ध है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धौलछीना निवासी महेंद्र मेहरा की 19 वर्षीय बेटी दीक्षा मेहरा गत शुक्रवार शाम बाजार से सामान लेकर घर पहुंची। खाना खाने के बाद अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा और वह अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका सोबन सिंह जीना विवि परिसर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों वह घर गई हुई थी। मृतका के पिता महेंद्र सिंह मेहरा धौलछीना बाजार में दुकान तथा होटल का संचालित करते हैं। शनिवार को गमहीन माहौल में शेराघाट के सरयू तट पर दीक्षा का अंतिम संस्कार किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत 
