हल्द्वानी- बिठोरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आगामी 18 सितंबर से 25 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में पहली बार हल्द्वानी फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक सचिव विरु कालाकोटी ने बताया की जिले में फुटबॉल के क्षेत्र में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है जो कि फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए कदम है.
इस लीग में छह फुटबॉल क्लब प्रतिभाग कर रहे हैं जो आपस में एक दूसरे से प्रतिभाग करेंगे।
आयोजन सचिव ने बताया कि आगामी 10 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में इस लीग के लिए खिलाड़ी को चयन किया जाएगा जो कि छह फुटबॉल क्लब कोचेस वे उनके टीम मैनेजर द्वारा लिया जाएगा. चयन के आधार पर ही खिलाड़ी छह क्लब में शामिल किया जाएगा।
एक दूसरे से प्रतिभाग करने के बाद लीग की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल के लिए प्रवेश करेंगे और अंत में 25 सितंबर रविवार को इस लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा.
लीग की विजेता टीम को इनाम स्वरूप पचास हज़ार व उपविजेता टीम को पच्चीस हजार प्रदान किया जाएगा.
आयोजक सचिव ने बताया कि अगर इस लीग का सफल आयोजन होता है तो आगामी सत्र से इस लीग को प्रदेश स्तरीय लीग किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा. आयोजक सचिव ने बताया की पी एस आर बिल्डर्स एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा इस लीग को स्पॉन्सर किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : (बड़ी खबर) इन इलाकों में 12 वीं तक स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के निर्देश
देहरादून में हाई लेवल मीटिंग, हिमालयी राज्यों पर बड़ा प्लान तैयार
उत्तराखंड में कल से शुरू होगी जनगणना, घर-घर पहुंचेगी टीम
उत्तराखंड: पूर्व IPS लोकेश्वर सिंह पर केस दर्ज, मामला क्या है? जानिए…
गर्मी से तप रहा उत्तराखंड, अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम
उत्तराखंड: बच्चों के ट्रांसपोर्ट चार्ज को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए नया नियम
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में स्कूल TIME को लेकर आया UPDATE
उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी मानसी रतूड़ी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान
उत्तराखंड: टिहरी दुर्घटना में मृतकों और घायलों को मिलेगी सहायता, पीएम-सीएम ने की मदद की घोषणा
उत्तराखंड :STF ने मथुरा से पकड़ा इस बदमाश को 
