Haldwani/lalkuan- दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है जिसमें लालकुआं निवासी जितेंद्र की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सब्जी अनुसंधान केन्द्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है जोकि बिहार के छपरा में रहता है।
मिली जानकारी के अनुसार लालकुआ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बंगाली कालोनी निवासी जितेंद्र राय (35) पुत्र राजनाथ सिंह में रूद्रपुर स्थित सिडकुल कि एक कम्पनी में काम करता था आज सुबह को वह अपनी बाइक सख्या UK04 -AA 5351से कम्पनी को ड्यूटी जा रहा था इसी दौरान रूद्रपुर नैनीताल हाईवे पर पन्तनगर थाना क्षेत्र के सब्जी अनुसंधान केन्द्र के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या UP21BN7300 ने जितेंद्र को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार को जोकि बिहार के छपरा में रहता है सूचना दे दी है। वही मृतक युवक लालकुआ के बंगली कालोनी में अकेला रहता था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
