उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार शाम को दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो सकता है, जबकि सुबह और रात के तापमान में अंतर लोगों की सेहत पर असर डाल सकता है।
पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड, मैदानी इलाकों में मिलाजुला असर
मौसम में बदलाव के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय धूप और सुबह-शाम ठंड का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और तापमान में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मसूरी में बदला मौसम, छाया कोहरा
पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से दोपहर बाद तक चटक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और घना कोहरा दिखाई देने लगा। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई।
वहीं, देश-विदेश से मसूरी पहुंचे पर्यटक बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए। दिल्ली से आए पर्यटक समीर और आदिल अली ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में अभी गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि मसूरी में कभी हल्की गर्माहट तो कभी ठंड महसूस हो रही है।
सुबह-शाम ठंड से बचने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान सुबह और शाम ठंड से बचाव करना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी जाती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प 
