रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग हादसों और घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर और खटीमा समेत कई क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से लोगों में चिंता है। कहीं बाइक की टक्कर से जान गई…तो कहीं काम करते समय छत से गिरने और उपचार के दौरान लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अलग-अलग मामलों की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाने की तैयारी भी की है।
रुद्रपुर के गावा चौक पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बलजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बलजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और बेटे के साथ दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे थे। दुर्घटना में 44 वर्षीय गुरमीत कौर की मौत हो गई।
वहीं, शिमला पिस्तौर क्षेत्र में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिनेशपुर निवासी सुजल और समीर मंडल की जान चली गई। दोनों बाइक से किच्छा की ओर जा रहे थे।
चंदोला होम्योपैथी कॉलेज के सामने सड़क किनारे एक ट्रक खराब हालत में खड़ा था। उससे बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय लालता प्रसाद की मौत हो गई…जबकि उनके साथी जंगबहादुर घायल हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के बहेड़ी की ओर जा रहे थे।
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार दुर्गा पूजा का मेला देखने दिनेशपुर के हरिदासपुर गए थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।
गदरपुर में 28 वर्षीय रघुवीर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि रघुवीर की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था और वह सुशीला तिवारी अस्पताल में खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
ट्रांजिट कैंप निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर हुंडई शोरूम में पेंटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।
शांतिपुरी निवासी 55 वर्षीय नरी राम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान पार्क अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
बाजपुर के बैरिया निवासी 61 वर्षीय राजपाल शरण की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
खटीमा के कंजाबाग निवासी 32 वर्षीय नवीस का शव लालपुर में सड़क किनारे पड़ा मिला। वह लालपुर में किराये के मकान में रहते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई…इसकी जांच की जा रही है।
ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पहले भी विशेष अभियान चलाए गए हैं। अब एक बार फिर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
