उत्तराखंडः (गजब)- सरकारी ऑफिस बना दंगल का मैदान, एई और जेई के बीच जमकर हुई हाथापाई चले लात-घूसे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Bazpur News: खबर ऊधमसिंह नगर जिले से है। इस बार जिले में कोई आपराधिक घटना नहीं बल्कि दो अधिकारियों के बीच दंगल की खबर है। जी हां जिसकी चर्चाएं अब पूरे प्रदेश मंें हो रही है। यहां जल संस्थान कार्यालय में तैनात एई व जेई के बीच आपसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी और उनमें जमकर लाठी-डंडे चल गये।

नजारा किसी सरकारी आॅफिस का नहीं बल्कि दंगल के मैदान का हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट में कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी चपेट में आ गई, जिससे उसके एक हाथ में डंडा लगने से वह चोटिल हो गई। दंगल के बीच आनन-फानन उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया है। घटना के बाद जल संस्थान कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर

यह दंगल की खबर आज सुबह करीब 10 बजे की है। जेई प्रेम सिंह नैनवाल व एई बदरे आलम के बीच बाहर बरामदे में कुर्सी रखने को लेकर कहासुनी हो गई, ऐसे में बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के चलते कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच कार्यालय में दरवाजे के पास कुर्सी पर बैठी चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मी गुलैंची देवी पत्नी स्व.सुरेश चंद्र मारपीट की चपेट में आ गई जिसमें उसके एक हाथ में काफी चोटें आई हैं। घायल को कार्यालय में ही तैनात अन्य कर्मचारियों ने निजी अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?

वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी हैं।ं सहायक अभियंता बदरे आलम ने जेई पर शराब का सेवन करके कार्यालय आने व टोकाटाकी करने पर उनकी जाति को इंगित करते हुए अभद्रता का आरोप लगाया है। जबकि जेई ने भी एई बदरे आलम पर अधिकारी होने का रौव दिखाते हुए कर्मचारियों को डराने-धमकाने व जबरदस्ती बाहर रखी कुर्सी मेज हटवाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक किसी की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें