हल्द्वानी- कुमाऊं की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर हल्द्वानी में इन दिनों कड़ाके की ठंड के बीच सियासी गर्मी अपने चरम पर है विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के 10 दिन शेष हैं ऐसे में चुनावी सरगर्मियां भारी बरसात के बीच भी प्रत्याशियों को डोर टू डोर जनसंपर्क करने को मजबूर कर रही है। पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बरसात हो रही है बावजूद इसके पूरे तामझाम और छाते के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश और बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला डोर टू डोर जनसंपर्क में जुटे हैं।
उधर दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित टिक्कू और सपा के प्रत्याशी शोएब अहमद पूरी तरह से प्रचार में जुट गए हैं आई एम आई एम आई एम के प्रत्याशी अब्दुल मतीन सिद्दीकी भी बरसात में मुस्लिम वोटरों के बीच कन्विंसिंग में जुटे है। वीआईपी सीट रही हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर मानी जा रही है जबकि सपा के शोएब अहमद और अब्दुल मतीन सिद्दीकी किसी का भी खेल बिगाड़ सकते हैं। फिलहाल बूथ लेबल पर जनसंपर्क अभियान भी तेज हो चुका है । अगले तीन-चार दिनों में प्रचार का दौर और तेज होगा। लिहाजा चुनाव के दिलचस्प होने के पूरे आसार हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

