हल्द्वानी- लालकुआं विधानसभा में हरीश रावत ने झोंकी ताकत, भारी बरसात में भी जनसंपर्क में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/ लालकुआं- लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। भारी बरसात के बावजूद जगह-जगह जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते हुए छोटी-छोटी सभाएं कर रहे हैं। बिंदुखत्ता के खलिहान क्षेत्र में जन संपर्क करते हुए हरीश रावत ने कहा कि वह बिंदु खता की एक एक समस्या से भलीभांति वाकिफ हैं, चाहे बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला हो या फिर लालकुआं विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने का मामला हो वह एक एक वादा पूरा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह लालकुआं विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के साथ-साथ इस तरह काम करेंगे कि लालकुंआ वासियों का गौरव और सम्मान चारों तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले 5 सालों में विधानसभा का विकास अवरुद्ध हुआ है उसे वह तेजी के साथ पूरा कर जन आकांक्षाओं में खरा उतरेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad

गौरतलब है कि हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा में बिंदुखत्ता, तीन पानी, क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। गौरतलब है कि लाल कुआं में भाजपा ने डॉ मोहन सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है लिहाजा भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें