उत्तराखंड- यहां हो गया गजब, पर्ची से बट रही थी शराब, हो गया कांड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand election 2022: चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है इसके बावजूद भी कई जगह प्रत्याशियों के शराब बंाटने की खबरें सामने आ रही है। अब खबर किच्छा से जहां प्रशासन को शराब बंाटने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एफएसटी ने पुलिस के साथ छापा मार पर्ची पर शराब देते सेल्समैन को पकड़ लिया। इसके बाद प्रशासन ने शराब की दुकान को सील कर बरामद पर्ची किस राजनीतिक दल की थी इसकी जानकारी जुटा रही है।

गुरुवार दोपहर एफएसटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे जहां पर्ची पर शराब देने की सूचना मिली थी। कुछ लोग दुकान के सेल्समैन को अंग्रेजी शराब की पेटी ले पैसे लेने की जगह पर्ची दी। जैसे ही पुलिस पहुंची तो उन्हें देख शराब लेने वाले पेटी छोडक़र भाग गए। दुकान के अंदर खड़े तीन सेल्समैन ने अपने नाम नवल किशोर पांडे, मुकेश डाली, मोहन सिंह बताया। उनसे शराब के भुगतान की जगह पर्ची लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर वह सही जवाब नहीं दे पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार

इसके बाद एफएसटी प्रभारी की देख रेख में पुलिस ने शराब की दुकान को सील कर दिया। रिटर्निंग अधिकारी कौस्तुब मिश्रा ने कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटने वालों के खिलाफ नियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सेल्समैन द्वारा कोई जवाब ने दिए जाने पर पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे लेकर मुख्य गेट पर आकर सेल्समैन से बात करता दिखाई दिया। जाते समय वह एक पेटी शराब ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसके द्वारा भी सेल्समैन को एक पर्ची दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें