हल्द्वानी। बरेली रोड पर गौरापड़ाव से हाथीखाल को जाने वाली सड़क की बदहाली से भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क न बनने तक आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। भरोसा दिलाया कि 25 अक्तूबर से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
हाथीखाल के ग्रामीणों ने बुधवार को हाईवे से गांव की ओर जाने वाली सड़क पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। लोग सड़क पर ही धरना देने की तैयारी कर रहे थे कि तभी एसडीएम की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर खनन वाहन भी चलते हैं। ऐसे में सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके से ही लोनिवि ईई से फोन पर बात की। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान तुलसी विष्ट, गोपाल अधिकारी, पार्षद मनोज जोशी, हितेश धपोला, अर्जुन रौतेला, नितिन धपोला, पुष्कर विष्ट, सुंदर विष्ट, नीरज भट्ट, प्रकाश धपोला आदि शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : तीनपानी–लालकुआँ राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुदृढ़
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य में आई सहायक लेखाकार की बम्पर भर्ती, युवाओं के पास सुनहरा मौका
उत्तराखंड :(दुखद) शिवालय में पूजा करने मां के साथ गया आठ साल का बच्चा सरयू नदी में बहा
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा का पावर सेंटर बदला, हल्दूचौड़ से खिसककर मोटाहल्दू बना पावर सेंटर
उत्तराखंड में यहां शिव मंदिर में दफन मिले दो साधुओं के शव, इलाके में फैली सनसनी
सीएम धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर किए
उत्तराखंड में कुछ उद्योगों के लिए महंगी हो सकती है बिजली, यूपीसीएल ने भेजा प्रस्ताव
नैनीताल : यहां लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिवर
कांवड़ मेले से पहले रोडवेज का बड़ा फैसला, साधारण बसों के रूट में बड़ा बदलाव 
