देहरादून। आईटी पार्क चौकी क्षेत्र में मालदेवता मार्ग पर बुधवार दोपहर बजरी से भरा एक डंपर पलटने से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। शव को डंपर के नीचे से निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ा। उसकी सहायता से डंपर को उठाने के बाद ही शव बाहर निकाला जा सका। छात्र के परिवार में मातम है।
राजपुर थाने के एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि हादसा गैस प्लांट के पास हुआ। वहां सड़क पर तीव्र ढलान है। उस पर ओवरलोड डंपर असंतुलित होकर पलट गया। ढलान की वजह से स्कूटी सवार निमिश शर्मा (18) डंपर की चपेट में आ गया। छात्र कैनाल रोड स्थित कंडोली का रहने वाला था। डंपर का चालक मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने पास में काम कर रही एक क्रेन को बुलाया। करीब आधे घंटे बाद उसका शव डंपर के नीचे से निकाला जा सका हालांकि एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
