लम्बे सप्ताहान्त के लिए जनपद नैनीताल का ट्रैफिक प्लान
दिनांक 12-04-2025 से साप्ताहिक अवकाश एवं हनुमान जयंती, भीमराव अंबेडकर जयंती, लम्बे वीकेण्ड पड़ने के कारण पर्यटकों का काफी संख्या में आवागमन प्रारम्भ हो चुका है, जिसके दृष्टिगत हल्द्वानी, कैंचीधाम, नैनीताल का ट्रैफिक प्लान जारी किया जा रहा है। पर्यटकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने हेतु जारी किये गये ट्रैफिक प्लान के अनुसार अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनायें हल्द्वानी शहर का यातायात एवं डायवर्जन प्लान

नोट.यह डायवर्जन प्लान दिनांक 12-04-2025 से 14-04-2025 तक समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रूद्रपुर की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एन एच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगरएलालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगें व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है वे गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी से मंगोली, रूसी-1 कालाढूंगी रोड से रूसी-2 हल्द्वानी रोड नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुएअपने गन्तव्य को जायेंगे।
◼️इस अवधि के दौरान दिनांक 12-04-2025 से 14-04-2025 तक यात्रा रोड में यातायात का दबाव होने पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा।
आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस) का आवागमन भी 14:00 बजे से 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
◼️काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15.00 बजे बाद कैंची धाम की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड ज्योलिकोट से रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व तल्लीताल की ओर से आने वाले वाहन रूसी-2 हल्द्वानी रोड से रूसी-1 कालाढूंगी रोड, मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें तथा टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।
नगर नैनीताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान
◼️नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।
◼️हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।
◼️नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।
◼️हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।
नोट. समस्त पर्यटकों /आमजनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भवाली, कैंची धाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व रानीखेत की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
